Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः आशियाना में ई रिक्शा व बाइक चोरी मुकदमा दर्ज


लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में घूम रहे चोरो ने दो आलग आलग स्थानों से एक ई रिक्शा व एक बाइक पार कर दिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार निवासी मो0 इरशाद पुत्र स्व0 कल्लू रैनी के अनुसार वह बीते मंगलवार दोपहर रोज की तरह 1 बजे घर खाना खाने अपने ई रिक्शा संख्या यूपी 32 क्यू एन 8180 से घर गया था। वहीं पीड़ित का कहना था कि वह 1.40 के आसपास घर से बाहर आया तो रिक्शा गायब था । पुलिस के अनुसार निगोहा मोहनलालगंज निवासी नीरज पुत्र भारत के अनुसार वह बीते 22 जून रविवार को आशियाना थाना इलाके स्थित एल्डिको कासा ग्रीन अपार्टमेंट रश्मि खण्ड में राज मिस्त्री का कार्य करने अपनी बाइक संख्या यूपी 32 के जे 2294 से आया था। जिसे चोरों ने पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने खोजबीन करने के बाद स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |