प्रतापगढः प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी जिले की ओटीडी सेल-प्रियंका सोनी डीएसटीओ
June 12, 2025
प्रतापगढ़। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी ने गुरुवार को बताया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के स्तर तक लाये जाने हेतु प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किया जा रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निवेश सम्वर्धन, अवस्थापना सुविधाओं का विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा, विशेष निवेश क्षेत्रों की स्थापना, विनिर्माण, आई०टी०, र्स्टाट अप और कृषि एवं सम्वर्गीय सेवायें आदि विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डालर योजनान्तर्गत किये जा रहे प्रयासों की नियमित समीक्षा तथा राज्य स्तर पर अथवा भारत सरकार को प्रेषित किये जाने वाले आंकड़ो की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने के कम में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता में जिला वन ट्रिलियन डालर (ओ०टी०डी०) सेल का गठन किया गया है, जिसमें 47 जिलास्तरीय अधिकारी सदस्य के रुप में शामिल हैं जबकि अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रतापगढ़ को सदस्य संयोजक की भूमिका दी गयी है।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिला वन ट्रिलियन डालर सेल के कार्य एवं दायित्व के विषय में जानकारी दी गयी कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था के स्तर तक लाये जाने में जनपद प्रतापगढ़ की अर्थव्यवस्था में योगदान में उत्तरोत्र वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक आर्थिक किया कलापों यथा कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध किया कलापों, वनोउद्योग एवं लठ्ठे बनाना, मत्स्य उत्पादन तथा खनन एवं उत्खनन को उत्तरोत्तर प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित विभागीय जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ त्रैमासिक समीक्षा बैठक की जायेगी। इसके अतिरिक्त द्वितीयक आर्थिक किया कलापों यथा विनिर्मित उत्पादों विशेष रूप से ऑवला एवं ऑवला प्रसंस्कृत उत्पादों के उत्पादन, विपणन एवं इनके निर्यात की समीक्षा की जायेगी। साथ ही जनपद में सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योंगों (एमएसएमई) के उत्पादन एवं रोजगार की वर्तमान स्थिति एवं जनपद में इनकी भावी विकास के रणनीति की समीक्षा की जायेगी। जिला ओ०टी०डी० सेल विशेष रूप से राज्यमार्गो, विद्युत ग्रीड, लोजिस्टिक हब, विशेष निवेश जोन, टाउनशिप, औद्योगिक क्षेत्र, प्लेज पार्क आदि अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की नियमित समीक्षा एवं उनके निर्माण का समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के सफल प्रयास किये जायेगें। साथ ही जनपद में कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों से समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल को चिन्हित करने तथा तद्नुसार कौशल प्रदान किये जाने की व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। उक्त आर्थिक क्रियाकलापों की समीक्षा करने के साथ-साथ जिला ओ०टी०डी० सेल विशेष रूप से जनपद में पर्यटन से संबंधित जनपद के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित पर्यटन स्थलों का विकास करने एवं साइड एमेनिटीज के प्रगति की भी समीक्षा करेगा, जिससे जनपद में आस्था एवं विकास की संकल्पना को साकार किया जा सकें।
.jpg)