संग्रामपुरः आपातकाल दिवस! बरसी को लेकर ब्लॉक पर हुई बैठक
June 25, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। ब्लॉक संग्रामपुर में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकाल की 50 वीं बरसीं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। आपातकाल को देश के इतिहास के लिए एक काला अध्याय बताया गया। आज के ही दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी जिसमें आम जनता बहुत परेशान हुई थी संविधान की हत्या की गई थी। आपातकाल के समय देश में आम जनता को बहुत परेशान किया गया था कई बड़े नेताओं सहित काफी संख्या में लोगों को जेल भेजा गया था। बैठक के माध्यम से बताया गया आपातकाल का समय बहुत खराब होता है जिसमें आम जनता के साथ तानाशाही का शासन किया जाता है। यह संदेश जन-जन तक पहुंचे इसलिए ब्लॉक पर आज कर्मचारी और क्षेत्रीय जनता के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी ग्राम विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी क्षेत्र की प्रधान व आम जनता मौजूद रहे।
