Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः 15 वर्षीय किशोरी लापता, बहनोई ने लगाया आरोप


लखनऊ। आलमबाग कोतवाली इलाके में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी बीते सोमवार तड़के घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई। वहीं लापता किशोरी के बहनोई  किशोरी पर घर से मोबाइल फोन गहने सहित नकदी ले जाने का आरोप लगा एक युवक पर उनकी लापता साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जता नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर बडा बरहा निवासी मनीष पाल पुत्र सियापाल के अनुसार बीते 23 जून की सुबह उसकी 15 वर्षीय साली शान्ति पाल पुत्री स्व० मेवा लाल घर से बिना किसी को बताए घर से मोबाइल फोन गहने सहित नकदी लेकर चली गई। वहीं लापता किशोरी के बहनोई का कहना था कि उन्होंने लापता किशोरी साली की खोजबीन करने के साथ बेहसरीया थाना सण्डीला जिला हरदोई निवासी प्रयांस पुत्र संम्भू पर उनकी किशोरी साली को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगा स्थानीय आलमबाग कोतवाली में लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी के पीड़ित बहनोई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |