Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: प्रिंस गंगवार बने इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर! गांव के प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ सफर, 9वीं ऑल इंडिया मेरिट में हासिल किया स्थान


बीसलपुर। नगर वासियों के लिए गर्व का क्षण तब आया जब बीसलपुर के गोबल-पतीपुरा निवासी प्रिंस गंगवार का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर हुआ। ऑल इंडिया ।थ्ैठ परीक्षा में उन्होंने 9वीं मेरिट रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रिंस ने कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से की, इसके बाद उन्होंने आर्मी स्कूल दिल्ली से स्नातक तक की पढ़ाई की और फिर दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया। बीटेक के बाद उन्हें कई मल्टीनेशनल कंपनियों से 25-30 लाख के पैकेज ऑफर मिले, लेकिन उनका सपना सशस्त्र बलों में ऑफिसर बनना था।

उन्होंने आर्मी और एयरफोर्स दोनों की परीक्षाएं पास कीं लेकिन एयरफोर्स को चुना। उनके पिता महेश गंगवार भारतीय सेना में सूबेदार मेजर हैं, जबकि बड़ा भाई एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। प्रिंस के चयन से पूरे गांव और परिवार में हर्ष का माहौल है।उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |