Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: परिवहन विभाग के अधिकारियों को मिली नई तैनाती


लखनऊ। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने नव प्रोन्नत संभागीय परिवहन अधिकारियों को नई तैनाती का आदेश बुधवार को जारी किया है और उप परिवहन आयुक्तो के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए है। जिसमें नव प्रोन्नत आरटीओ शंकर जी सिंह को सहारनपुर का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बनाकर भेजा गया है। वहीं विभाग के अधिकारी अखिलेश कुमार द्विवेदी को आगरा का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बनाया गया है। राहुल श्रीवास्तव को कानपुर का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बनाया गया है। जबकि बस्ती में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन से प्रोन्नत पंकज सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनील दत्त को संभागीय परिवहन अधिकारी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर उप परिवहन आयुक्त के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किए गए हैं। मयंक ज्योति को उप परिवहन आयुक्त विधि के साथ अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। वही बरेली में उप परिवहन आयुक्त रहे संजय सिंह को उप परिवहन आयुक्त यात्री कर मुख्यालय पर तैनाती के साथ अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। वहीं बरेली में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रहे कमल प्रसाद गुप्ता को बरेली परिक्षेत्र का ही उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है। विदिशा सिंह को आगरा परिक्षेत्र का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवमणि भारतीय को उप परिवहन आयुक्त ( ट्रिब्यूनल) मुख्यालय पर तैनात किया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र का उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम को बनाया गया है। वही अनिल कुमार सिंह को अप परिवहन आयुक्त नगर परिवहन मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। बहरहाल परिवहन विभाग में स्थानांतरण का दौर शुरू हो गया है।  15 जून तक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियो के साथ बाबूओ के भी तबादले होने के आसार है। विभागीय अधिकारी अपनी अपनी गोट फिट करने में जुटे है। फिलहाल किसको कितनी सफलता मिलती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |