Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तीन सौ वर्ष पुराना मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर की भूमि पर कब्जे को लेकर हंगामा


मोहनलालगंज । मोहनलालगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव गोविंद पुर कोराना में मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर की भूमि पर कब्जे को लेकर हंगामा भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने मुक्तेश्वर शिव मन्दिर की भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर की भूमि तीन सौ वर्ष पुरानी है तहसील समाधान दिवस लिखित तहरीर दी पर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा नही हटवाया तो वह स्वयं सनातनियों व भारतीय किसान यूनियन भानु को साथ लेकर कब्जा हटवाएंगें।

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के गांव गोविंद पुर कोराना गांव में मुक्तेश्वर शिव मन्दिर स्थित है।ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के नाम करीब दो बीघा जमीन है। सरकारी जमीन लगभग पांच बिघा है ग्रामीणों का आरोप है कि करीब वर्षों पूर्व ग्राम प्रधान ने हिंदुओ को भृमित करके मन्दिर की दो बीघा भूमि पर पहले मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का का निर्माण कराया फिर उसमें षडयंत्र के तहत प्रॉपर्टी डीलर ने मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। कई वर्षों से कब्जा जमाये इस ग्रामीणों पर मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार,अभद्र भाषा व मारपीट करने के साथ ही मन्दिर की पवित्र भूमि पर आरोप है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली पर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया गया।उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्जा जमाये प्रॉपर्टी डीलर का एकी सप्ताह में कब्जा नही हटवाया तो वह सात दिन बाद क्षेत्र के हिन्दू समाज भारतीय किसान यूनियन भानु के लोगों को लेकर स्वयं कब्जा हटवायेगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |