Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अषाढ़ अमावस्या पर आर्य समाज बढ़ैरा में देव यज्ञ सम्पन्न! यजुर्वेद की ऋचाओं संग आहुतियों से गूंजा यज्ञशाला, ब्रह्मचारी अवनीश ने कराया आयोजन


बीसलपुर। अषाढ़ अमावस्या के शुभ अवसर पर आर्य समाज बढ़ैरा में मासिक यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और वेद मंत्रों की गूंज के बीच सम्पन्न हुआ। यज्ञ ब्रह्मा ब्रह्मचारी अवनीश कुमार आर्य रहे जिन्होंने यजुर्वेद के ग्यारहवें अध्याय की ऋचाओं के साथ विधिपूर्वक आहुतियां दिलाई।

मुख्य यजमान के रूप में देवपाल आर्य सपत्नीक उपस्थित रहे। यज्ञ के पश्चात ब्रह्मचारी अवनीश ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पंच यज्ञ करने चाहिए जिससे उसका जीवन सात्विक और पारिवारिक वातावरण मंगलमय बनता है।इस अवसर पर नरेश कुमार शास्त्री ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि पंच देवताओं की सच्ची आराधना से जीवन में सच्चा सुख संभव है।कार्यक्रम में मुरारीलाल आर्य, सीताराम आर्य, रमेशचंद्र आर्य, श्रीराम आर्य, सुरेश आर्य, अमित आर्य सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। समापन पर ओंकार आर्य ने यजमान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |