बाराबंकीः पिता-पुत्रों ने मकान बेंचने के नाम पर हड़पे 27.48 लाख! भुक्तभोगी की तहरीर पर कोतवाली नगर में दोनों हुए नामजद
June 12, 2025
बाराबंकी। मकान बेंचने के नाम पर पिता-पुत्रों ने 27.48 लाख रूपए लेकर रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। भुक्तभोगी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे गाली-गलौच करते हुए भगा दिया गया। भुक्तभोगी ने आरोपी पिता-पुत्रों लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर के मंझपुरवा, शुगरमिल निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसके पड़ोस के ही शिवपुरी निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र अरूण तिवारी 10 जून 2023 को उसके पास आए और पैसों के आवश्यकता होने पर अपने पिता का मकान बेंचने के लिए कहा। भुक्तभोगी के अनुसार अभिषेक के पिता ने भी मकान बेंचने के लिए कहा। भुक्तभोगी ने बताया कि 27 लाख रूपए में मकान बेंचने की बात हुई, जिस पर उसने चार महीने में पैसे देने की बात कही। भुक्तभोगी के अनुसार अरूण तिवारी के कहने पर उसने कई बार में स्टांप शुल्क सहित कुल 27.48 लाख रूपए आरटीजीएस व चेक के माध्यम से जमा कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि 13 नंवबर 2023 को मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी अरूण तिवारी से आग्रह किया लेकिन अभी तक रजिस्ट्री न करवा कर टाल मटोल किया जा रहा है। जिस पर पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे गाली गलौच आरोपी पिता-पुत्रों ने पैसा नहीं देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार पिता-पुत्रों ने मिलकर उसके 27.48 लाख रूपए हड़प लिए।
पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।