बाराबंकीः भरी दोपहरी में तस्करी के लिए ठूंसी गईं 23 भैंसे, पुलिस की बड़ी कार्रवाई! भयारा मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी गई डीसीएम, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
June 25, 2025
मसौली /बाराबंकी। पशु क्रूरता और अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पशु तस्करों की एक डीसीएम को पकड़ा जिसमें 23 मादा भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। तेज गर्मी में रस्सियों से मुंह और पैर बंधे जानवर दम तोड़ने की कगार पर हांफ रहे थे। यह मंजर इंसानियत को शर्मसार करने वाला था।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बीती रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक राजकरन सिंह और उपनिरीक्षक शिवकुमार गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर भयारा मोड़ के पास एक डीसीएम को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 23 मादा भैंसें अमानवीय रूप से ठूंसी मिलीं, जिनके पैर और मुंह कसकर बांधे गए थे।
मौके से डीसीएम चालक राम स्वरूप (निवासी झुकिया, बहराइच), ध्यानचंद (निवासी गोडियन पुरवा, नानपारा) और सलमान (निवासी नारायणपुर, श्रावस्ती) को हिरासत में ले लिया गया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
.jpg)