Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः बरसाती पानी की निकासी बाधित, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार


बाराबंकी। थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम उटवा पश्चिम निवासी एक व्यक्ति ने बरसात के पानी की निकासी बाधित कर निर्माण कराए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे मजबूरन उसे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगानी पड़ी।पीड़ित परमानन्द रावत का कहना है कि गांव के ही निवासी अवधेश यादव द्वारा उसकी छत के नीचे बने पारंपरिक पनारे के पास पिलर और दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बरसाती पानी के निकलने का वर्षों पुराना रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। परमानन्द के अनुसार, पानी निकासी रुकने से उसके मकान के गिरने की आशंका है।शिकायत में परमानन्द रावत ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने अवधेश यादव को ऐसा करने से मना किया तो विपक्षी ने उसकी मां, बहन के साथ अभद्रता और जातिसूचक गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना दरियाबाद में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद परमानन्द ने बताया कि एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह होगा कि पीड़ित को न्याय कब तक और कैसे मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |