Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान


उन्नाव। नगर पालिका गंगाघाट के सभागार में 1 से 31 जुलाई, 2025 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संवेदीकरण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय ने की, जिसमें पालिका के सदस्यगण अतुल कुमार अग्निहोत्री, अशोक सविता, योगेश मिश्रा, सरिता, नंद कुमार मिश्र और अन्य उपस्थित रहे।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अर्चना मिश्रा, श्री विवेक दीक्षित, सुचित्रा अग्निहोत्री, मलेरिया निरीक्षक विशाल चैधरी (एफ.आई. मलेरिया विभाग) और पालिका के सफाई नायकों सहित अन्य कर्मचारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी ने विगत अभियानों की सफलता को दोहराने के लिए साफ-सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और डेंगू-रोधी कार्यवाही के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |