शाहबाद: तिरंगा यात्रा में गूंजे वंदे मातरम के नारे
May 20, 2025
शाहबाद। भारतीय सेना के पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की अपार सफलता को देखते हुए चंद्रपुर कला, चंद्रपुर खुर्द, बैरुआ एवं ललवारा आदि ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़ चढकर भाग लिया एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से माहौल गूंज उठा। नगर मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, नरेश शर्मा , डॉ राजवीर सिंह, धर्मपाल सिंह लोधी, रामस्वरूप लोधी, रामनिवास, प्रीतिपाल सिंह, जितेंद्र प्रजापति, वीरपाल मौर्य, सतपाल सिंह, पुन्नी लाल लोधी, गजराम सिंह मौर्य, छत्रपाल सिंह, मंगली सिंह, ओम प्रकाश सैनी, रामपाल सिंह आदि लोग रहे।
