शाहबाद: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम
May 20, 2025
शाहबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहबाद रामपुर में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराये गये जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता कराई गई और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इस कार्यक्रम में शासन से नियुक्त जनप्रतिनिधि के रूप में राजकुमार गुप्ता तथा वेद प्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्राओं को अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तृत रूप से बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया और प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा द्वारा विद्यालय में आए जनप्रतिनिधि राजकुमार शर्मा तथा वेद प्रकाश चंद्रवंशी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन उजमा वकील खान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शबनम जहां उस्मानी, ममता गुप्ता, सीमा तलत आरा, सुमन, मीनाक्षी, ज्योति, वरीशा, चांदनी, निधि, डोली, नबिता, अर्चना, आनंद कुमार, तरुण रामसरन, रेनू आदि ने सहयोग किया।
