बीसलपुरः किसान यूनियन भानु ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
May 23, 2025
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को बीसलपुर तहसील पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख मांगों में भूमि पर अवैध कब्जा हटाना, महिला कार्यकर्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी, फसल नुकसान का मुआवजा, तथा सस्ते गल्ले की दुकान, श्मशान घाट और विद्यालय की स्थापना शामिल हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगे न माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।