Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मिसकैरेज के बाद कूड़ेदान में फेंका भ्रूण व्यापारी ने कब्रिस्तान में दफनाया


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बंथरा क्षेत्र के हरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास परिजन भ्रूण को कूड़ेदान में छोड़कर चले गए। गुरुवार सुबह एक कुत्ता भ्रूण को विवेक कश्यप के घर के सामने छोड़ गया। कश्यप ने भ्रूण को स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर रख दिया। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं वीडियो देखकर लतीफ नगर के कपड़ा व्यवसायी इलियास मौके पर पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को कब्रिस्तान में दफना दिया। वहीं पुलिस ने कब्रिस्तान में दफनाए गए भ्रूण की जांच की। पुष्टि के बाद उसे वहीं रहने दिया गया। इलियास के मुताबिक करीब 5 महीने का यह भ्रूण था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी पत्नी के दो बार मिसकेरेज हो चुका है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि इलियास की पत्नी सीमा को बुधवार को पेट में दर्द हुआ था। वह ई-रिक्शा से स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। रास्ते में ही मिसकेरेज हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |