लखनऊः मलिहाबाद में श्एक राष्ट्र, एक चुनावश् पर संगोष्ठी आयोजित
May 08, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के मलिहाबाद खंड विकास कार्यालय सभागार में आज एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने की। संगोष्ठी में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पंकज गुप्ता और मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी सहित माल, काकोरी और रहीमाबाद के मंडल अध्यक्षों और सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संभावित लाभों और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस पहल को देश के विकास और शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किए और संगोष्ठी के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं। संगोष्ठी में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे और इस विषय पर एक स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा दिया।