मुरादाबाद। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी के निर्देशन में मुरादाबाद परिक्षेत्र के अंतर्गत जनपदों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हण्ट” अभियान के तहत अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत विभिन्न जनपदों में कुल 100 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ
अमरोहा पुलिस ने एनबीडब्लू (वारंटी) 01, वांछित 01 व अन्य 25 अभियुक्तों सहित कुल 27 गिरफ्तारियाँ कीं।
बिजनौर पुलिस द्वारा 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मुरादाबाद पुलिस ने वांछित 06 व अन्य 25 अभियुक्तों सहित कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
रामपुर पुलिस ने एनबीडब्लू (वारंटी) 06, वांछित 01 व अन्य 05 अभियुक्तों को मिलाकर कुल 12 गिरफ्तारियाँ कीं।
सम्भल पुलिस द्वारा एनबीडब्लू (वारंटी) 02, वांछित 04 व अन्य 18 अभियुक्तों को मिलाकर कुल 24 गिरफ्तार किए गए।
इस प्रकार, पूरे परिक्षेत्र में एनबीडब्लू (वारंटी) 09, वांछित 18 तथा अन्य 73 अभियुक्तों को मिलाकर कुल 100 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान की सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सशक्त करने में बड़ी सहायता मिली है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।