Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: सागौन का पेड़ काट ले गये चोर, दी तहरीर


जामो/अमेठी। थाना अंतर्गत गांव कटारी का मामला है कमला कांत द्विवेदी ने लगभग 3 से चार सौ सागौन का पेड़ और लगभग 200 आम का पेड़ लगा रखा है आज सुबह 15 अप्रैल 2025 को वह पेड़ों की देखभाल के लिए जब बाग गए तो देखा कि एक सागौन का पेड़ कोई काट ले गया है जिस पर उन्होंने आसपास पूछताछ की तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी यह पेड़ उनके निजी जमीन गाटा संख्या 2101 में स्थित था जिसमें और भी पेड़ लगे  है जब उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं हुई कि कौन काट ले गया है तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी यही नहीं उन्होंने मामले पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जामो थाना पर तहरीर दी है उनका कहना है कि लगभग 30 वर्ष पहले पेड़ों को लगाया है जिससे अपने और बाल बच्चे की सपनों को पूरा कर सकूं इसी तरह से अगर चोर काट ले जाएंगे तो क्या होगा उन्होंने थाना अध्यक्ष जामो से मांग किया है इसका खुलासा किया जाए और प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |