Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: नवदुर्गा मंदिर में दीपोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया


बीसलपुर। नगर के नव दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीपोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। माता रानी के दरबार में दीप जलाकर महिलाओं ने बुराइयां त्यागने का संकल्प लिया।

मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित नव दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम महिलाओं ने मंदिर में स्थित मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतिमाओं का श्रंगार कर दीप जलाए। इसके उपरांत फल प्रसाद अर्पित किया। दीप जलाते समय महिलाओं ने बुराइयां त्यागने और अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजक मंदिर व्यवस्थापक मीना रस्तोगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं के अंदर धार्मिक भावना पैदा कर बुराइयों से दूर रहना है। कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक मजीरा बजा कर माता रानी के छंद गाए। सच्चा है तेरा दरबार भवानी के गीत पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में ही नृत्य भी किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चला। समापन पर आरती के उपरांत मंदिर के प्रबंधक विनेश रस्तोगी द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कन्याओं को फल भी वितरित किए गए। दीपोत्सव भजन संध्या में आशा गुप्ता, कमलेश कुमारी, गीता देवी, नन्ही देवी, राजकिशोरी, सुमन देवी, पुष्पा देवी, माया देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं। इसके अलावा सूरज कॉलोनी स्थित देवेश्वर नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार की शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। महिलाओं ने भगवान शिव की भक्ति के भजन गीत गाए। आरती के उपरांत महिला श्रद्धालुओं को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |