Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: सरस्वती विद्या मंदिर में सुंदरकांड एवं हवन के साथ हुआ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ


बीसलपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज नए शिक्षण सत्र 2025-26 का शुभारंभ सुंदरकांड एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन कर किया गया। आचार्य प्रमोद कुमार के द्वारा वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा रहे। हवन में आहुतियां देकर बच्चों को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा दिए जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि हवन मन की दिशा और दशा बदलने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने बहुत सारे लक्ष्य और आयाम हैं। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर एवं सही दिशा देकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा, रमेश पाल, दिनेश पाल, भगत सिंह, नारायण सिंह रावत, अशोक पाण्डेय, प्रमोद कुमार, नीलकमल मिश्रा, राजेश उपाध्याय, नितिन, विनीत अग्रवाल, अभिषेक यादव, सुरेंद्र कुमार एवं मोहित रस्तोगी सहित समस्त आचार्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |