Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को फूल मालोओं से लादकर दी गई विदाई


बीसलपुर। नगर के रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कालेज के सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य को बैडवाजों के साथ विदाई दी गई। विद्यालय में आयोजित हुए विदाई समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाचार्य मिश्रीलाल को फूल मालाएं पहनाकर व उपहार देकर विदाई दी गई। नव नियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने कहा कि विदाई का पल सुख व दुख का संगम होता है। सुख सकुशल सेवानिवृत्ति का व दुख अपने साथियों से बिछड़ने का होता है। कार्यक्रम में अंग्रेजी प्रवक्ता बालकृष्ण मिश्रा, मुनीष मिश्रा, शिवाजी यादव, राजकमल दुबे, अमित गंगवार, योगेश वर्मा, अतुल शर्मा, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अर्जुन, दिवारी लाल व विश्व हिंदू महासभा भारत के जिला अध्यक्ष संजय भारती सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को बैंड बाजो के साथ उनके आवास तक विदाई दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |