Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: स्कूल से घर जाते समय बच्ची को बाइक सबार ने मारी टक्कर


बीसलपुर। बीसलपुर दियोरिया मार्ग पर स्कूल से जा रही बच्ची को बाइक सबार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। घायल बच्ची को नगर के सरकारी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी प्रेमपाल की 8 वर्षीय पुत्री छाया एजीएम इंटर कालेज में 1 क्लास में पढ़ रही है। वह स्कूल बंद होने के बाद घर वापस जा रही थी। वह जैसे ही गांव के निकट पहुंची वैसे ही तेज गति से आ रही बाइक ने उसके जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गयी। घायल होने की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |