बीसलपुर: ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कटाने रोके जाने का प्रबंध किये जाने की मांग की
April 15, 2025
बीसलपुर। बाउली को जाने वाला मार्ग बरसात के दिनों में कट जाता हे जिससे पूर्जा अर्चना करने वालों को काफी दिक्कतें उठासनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने केन्द्रीयमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर कटान को बंद कराये जाने का उचित प्रबंध कराये जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को दिये गये प्रार्थना पत्र मे कहा है कि बैरा अमृता मार्ग पर एक बाउली स्थित मढ़ी है जहां पर हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने जाते हैं। बरसात के दिनों में यह मार्ग कट जाता है। जिससे भक्तों को मढ़ी तक जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने मंदिर समेत मूर्तियों के नुक्सान को और कटान को रोकने के लिए उचित प्रबंध कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में पवन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सरोजनी देवी, महेन्द्र पाल, रसयांखानपर ग्राम प्रधान राशिद मियां, हरिओम सिंह चैहान सहित कई गांव के लोग शामिल रहे।
