Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: पूर्ति निरीक्षक फरीन जहां कार्यालय समय से नहीं पहुंच रहीं हैंः जनता कार्यालय के चक्कर लगा लगाकर हुई परेशान


बीसलपुर। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में समय से न पहुंचने से भड़के किसान कल्याण महा संघ, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। किसान कल्याण महा संघ किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सिंह चैहान ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि बीसलपुर पूर्ति कार्यालय में तैनात बरखेड़ा कला की पूर्ति निरीक्षक फरीन जहां कभी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचती हैं। जबकि जनता की समस्या सुनने का समय 10 से 12 है। पूर्ति निरीक्षक अपने आप को एआरओ बताकर जनता के साथ खिलबाड़ कर रही हैं। उनके समय से न पहुंचने के कारण क्षेत्र की जनता अपनी समस्या को लेकर कार्यालय जाती है लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |