Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः बजरंगदल के संयोजक बने देवेंद्र प्रताप सिंह


शुकुलबाजार/अमेठी। सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद शुकुलबाजार प्रखण्ड की कार्य योजना बैठक कस्बे में स्थित उदासीन आश्रम प्राचीन हनुमान मन्दिर मे सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाध्यक्षा डा० सरिता सिंह द्वारा नयी जिम्मेदारी  प्राप्त कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया ।  और अगले कार्यक्रम की योजना  पर विस्तार से चर्चा हुई और आने वाले हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम पर सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ करने की योजना न्यायपंचायत स्तर तक रखी गई।  बैठक मे अह्वान्ह किया कि जिहादियों द्वारा हमेशा से हिन्दू बहन बेटियो के खिलाफ षड़यंत्र रचकर अपना नाम टिंकू मिकू पिंकू रखकर लव जिहाद का शिकार बना लेते है। ऐसे लोगो से सतर्क रहने के लिए  दुर्गा वाहिनी से बहनों को अधिक से अधिक संख्या मे जोड़ा जाना आवश्यक है ।जिससे संगठन अधिकतम लोगो तक अपना संदेश पहुँचा सके ।  हिन्दू नव वर्ष वि.सं० 2082 पर आयोजित बैठक के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष डा० सरिता सिंह, विभाग सह मंत्री भूपेन्द्र नाथ, बजरंगदल विभाग सह संयोजक उत्तम सिंह जी, शुकुलबाजार अध्यक्ष गुड्डू सिंह, मंत्री चेतन स्वरूप, बजरंगदल संयोजक देवेन्द्र प्रताप, सह संयोजक बृजेश पासी, सह संयोजक धनीराम प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सह मंत्री संतराम शुक्ला, विजय, अंशू , डा० आकाश दीप, अनूप पाण्डेय, अनिकेत की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |