गौरीगंज: स्कूल चलो अभियान 2025 का किया गया शुभारंभ
April 01, 2025
गौरीगंज/अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज से स्कूल चलो अभियान 2025 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षराजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद बरेली से स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने आत्मसात किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों को मा. जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने टीका लगाकर उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उन्हें स्कूल बैग वितरित किया साथ ही पहले से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक व स्कूल बैग का वितरण किया। मा. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपने मध्य प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में जनपद अमेठी के 1570 विद्यालयों में 148000 बच्चे पंजीकृत थे, आज 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हुआ है जिसके तहत नए बच्चों का नामांकन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने बच्चों का नामांकन स्कूलों में अनिवार्य रूप से कराएं।
