Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: बघुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा गांव में जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के विरुद्ध अभियान का प्रारम्भ किया।

दिनेश पाण्डेय(ब्यूरो)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत के बघुआरी ग्राम पंचायत के गड़ौरा मजरे से सोनभद्र जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्विनी सिंह स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों के विरुद्ध अभियान का प्रारम्भ किया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय से 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को स्कूल में नामांकित करने के साथ ही नित्य प्रति स्कूल भेजने का अनुरोध किया बच्चों को समझाया कि नित्य प्रति स्कूल आने से ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है वह एक सुयोग्य शिक्षित नागरिक बन सकते हैं इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प डीबीटी निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण मध्याह्न भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला जिला अधिकारी ने 15 अप्रैल तक सभी 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन करने हेतु अध्यापकों को निर्देशित किया संचारी रोगों के प्रसार को रोकने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जन समुदाय वी बालकों को शपथ भी दिलाई गई । हाथ धुलाई,शौचालय व मच्छरदानी का प्रयोग के महत्व आदि पर भी प्रकाश डाला गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह क्वॉलिटी कोऑर्डिनेटर  वरुण त्रिपाठी प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह संदीप पांडेय सहित अन्य अध्यापक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं अन्य ग्रामवासी तथा स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |