Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः यूपीएससी परीक्षाः शक्ति दुबे ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया


बलिया। बिटिया शक्ति दुबे ने यूपीएससी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाकर जनपद के साथ अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है।

इस अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजीत गुप्ता, सीटीओ और विश्विद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर आनंद दुबे व रजिस्ट्रार संत लाल पाल ने शक्ति दुबे को आशीर्वचन दिया और लडकियों के आगे बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। बता दें कि शक्ति दुबे आनंद दुबे के साढ़ू की लड़की भी है, इस कारण उनकी प्रसन्नता दो गुनी बढ़ गई है।बताते चलें कि शक्ति दुबे बलिया जनपद के बैरिया तहसील अंतर्गत रामपुर (वाजिदपुर) की मूल निवासी है। वह वर्ष 2018 से यूपीएससी की परीक्षा में निरंतर लगी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |