बीसलपुर: डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
April 15, 2025
बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला में एक वृहद रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राए एनएसएस तीनों यूनिट प्रातः10 बजे महाविद्यालय में एकत्रित हुए। रैली का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सुशील कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इसमें बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन काल से सम्बन्धित नारे लगाकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से बारह पत्थर चैराहे तक निकाली गई। इस रैली में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण डॉ० विचित्र कुमार, डॉ० विकास प्रधान, डॉ० चंद्रप्रभा, डॉ पूर्णिमा, डॉ महेंद्र, डॉ रोहित पटेल, डॉ जगदम्बा तथा कार्यालय अधीक्षक दिनेश वाथम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
