Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: महापौर ने घायल भाजपा नेता का जाना हाल


रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने अराजक तत्वों द्वारा किये गये हमले में घायल भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मदन दिवाकर का निजी अस्पताल में पहुंचकर हाल जाना। मदन दिवाकर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये।

जानकारी मिलने पर महापौर विकास शर्मा ने गौतम अस्पताल पहुंचकर मदन दिवाकर के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। महापौर ने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं काा उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |