Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स सिंचाई संघ कार्यकारिणी का अधिवेशन आयोजन हुआ संपन्न


रुद्रपुर। आज जनपद उधम सिंह नगर में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स सिंचाई संघ के मंडल कार्यकारिणी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुरूप जनपद अधिवेशन का आयोजन सिंचाई खंड रुद्रपुर में किया गया जनपदीय अधिवेशन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंजीनियर पी॰सी॰ पांडेय जी तथा निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर भरत सिंह डांगी जी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुमाऊँ इंजीनियर सुनील कुमार जी, वर्त्तमान प्रांतीय कार्यकारिणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आनंद सिंह नेगी जी, प्रांतीय प्रोन्नत सचिव इंजीनियर सुभाष चन्द्र जोशी जी, वर्तमान मंडलीय कार्यकारिणी से मंडल अध्यक्ष कुमाऊँ इंजीनियर प्रबुद्ध शर्मा जी, मण्डल उपाध्यक्ष कुमाऊँ इंजीनियर हरपाल सिंह सोढ़ी जी, मण्डल सचिव कुमाऊँ इंजीनियर हेमंत गंगवार तथा जनपद उधमसिंहनगर के तीनों शाखाओं से उपस्थित खण्डीय अध्यक्ष एवं सचिव, महासंघ जनपद अध्यक्ष इंजीनियर इंजीनियर यशपाल सिंह तथा सम्मानित सदस्य के रूप में सहायक अभियंताध् अपर सहायक अभियंताध् कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्योंध् पदाधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों में हो रहे प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध किया गया।

संगठन को मजबूत करने हेतु एवं संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई जनपदीय अधिवेशन का सफल संचालन निवर्तमान जनपद सचिव इंजीनियर रीना सिंह के द्वारा किया गया। जनपदीय अधिवेशन के दौरान समस्त जनपद के सदस्यों की सहमति के द्वारा जनपद की नई निर्वाचित कार्यकारिणी में जनपद अध्यक्ष इंजीनियर विजय पाल सिंह( सहायक अभियंता, सिंचाई खंड रुद्रपुर) एवम् जनपद सचिव इंजीनियर राजकुमार ( अपर सहायक अभियंता, सिंचाई खण्ड काशीपुर) को निर्विरोध चुना गया। जनपदीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु जनपद के सभी सदस्यों का कार्यक्रम आयोजक इंजीनियर रीना सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |