Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तर प्रदेश -बिहार समेत इन राज्यों में बरसेगी आग, अप्रैल से जून तक सताएगी लू


भारत के विभिन्न राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने सोमवार को आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, भारत में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि अप्रैल से जून तक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के अलावा भारत के ज्यादातर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि अप्रैल से जून तक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के अलावा भारत के ज्यादातर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

महापात्रा के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्र सरकार ने राज्यों से इस बारे में जांच करने के लिए कहा था कि क्या उनके अस्पताल तापमान में वृद्धि के बीच लू लगने और गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए तैयार हैं?

IMD के मुताबिक, बीते साल भारत में भीषण गर्मी पड़ी थी। देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी के दौरान लू लगने के 41,789 संदिग्ध मामले सामने आये थे। इस दौरान लू लगने एवं गर्म मौसम संबंधी रोगों से 143 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञों की मानें तो डेटा इकट्ठा करने की बेहतर व्यवस्था की कमी है, इस कारण लू से संबंधित मौतों की संख्या कम दर्ज की गई होंगी। विशेषज्ञों ने ये भी कहा है कि लू के दिनों की संख्या अधिक होने के कारण गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग में 9 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

IMD के मुताबिक, भारत में अप्रैल के महीने से सामान्य बारिश की संभावना है। ये 39.2 मिलीमीटर के दीर्घकालिक औसत का 88 से 112 प्रतिशत है। उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD ने ये भी चेतावनी दी है कि पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन हो सकता है और पूर्वोत्तर राज्यों में अप्रैल में बाढ़ आ सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |