Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आज से बेंगलुरु में रहना महंगा हो जाएगा, देना होगा ये नया टैक्स




कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, जिसे सिलिकॉन सिटी और गार्डन सिटी के नाम से जाना जाता है, यहां रहना 1 अप्रेल से महंगा होने जा रहा है। आज से बेंगलुरु के निवासियों को User Fee यानी कचरा कर देना होगा। अब पहले से लगने वाले प्रॉपर्टी टैक्स बिल पर 1 अप्रैल से डोमेस्टिक वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल चार्ज भी लगेगा। कचरे के निपटान के लिए यूजर फीस को कर्नाटक सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) ने पिछले साल नवंबर में इस शुल्क का प्रस्ताव रखा था, जिसे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की अध्यक्षता वाले शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है।

प्रॉपर्टी की साइज के आधार पर, कचरा प्रबंधन लागत 10 रुपये से 400 रुपये तक बीबीएमपी को चुकानी होगी। यह बेंगलुरु के हर घर, दुकान और कार्यालय पर लागू होगी। BSWML के लगाए गए अनुमान के मुताबिक इस यूजर फीस से सालाना 600 करोड़ रुपये तक की कमाई होगी।

कई बड़े-बड़े अपार्टमेंट या कमर्शियल बिल्डिंग ऐसे होते हैं, जहां हर रोज इकट्ठा खूब सारा कूड़ा निकाला जाता है। अगर ये किसी वेस्ट प्रॉसेसिंग एजेंसी की मदद नहीं लेते हैं, तो इस स्थिति में इनसे प्रति किलो कूड़े पर 12 रुपये एक्स्ट्रा लिए जाएंगे।

वहीं, आपको बता दें कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के इस फैसले को लेकर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक आर अशोक ने सरकार के इस कचरा टैक्स की आलोचना की है। इसे लेकर अशोक ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम की कुर्सी पाने के लिए वसूला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |