Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

झंडेवालान के अनारकली बिल्डिंग में लगी भीषण आग


दिल्ली के झंडेवालान में स्थित अनारकली बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां के डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी आग लग गई, जिसका कारण काफी कुछ जलकर खाक हो गया। बता दें कि आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल की टीम पहुंची। मौके पर दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। बता दें कि यहां लगी आग के कारण पास में ही खड़ी कुछ गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि इस घटना में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार की सुबह नॉर्थ कश्मीर के हंदवाड़ा के हछमार्गी गांव में भी 2 मकान आग की चपेट में आ गए। इस कारण दोनों मकान जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग पहले जहांगीर अहम बढ़ाना के घर में लगी और देखते ही देखते यह आग दूसरे घर तक पहुंच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही 2 राजपूद के हफरुदा कैंप से सेना ने तुरंत चौकीबल में फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवा दल को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और सेना और स्थानीय लोगों की सहायता से बिना किसी जनहानि के आग पर काबू पा लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |