Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अधिक से अधिक किसान भाई क्रय केंद्रों पर विक्रय करें गेंहूं- राजेश्वर प्रताप सिंह


अमेठी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद वर्ष 2025-26 हेतु जनपद के खाद्य विभाग के केंद्र सिंहपुर, मुसाफिरखाना, जायस मंडी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, सेमरौता एवं बाहापुर कुल 7 केंद्रों पर 7 किसानों से कुल 238 कुंतल की खरीद की गई। केंद्र सिंहपुर पर जिला खाद एवं विपणन अधिकारी के द्वारा किसान धीरेंद्र कुमार ग्राम पुरे गंभीरशाह, पन्हौना को माल्यार्पण कर खरीद प्रारंभ की गई। केंद्र पर किसान धीरेंद्र कुमार के द्वारा 90 कुंतल गेहूं विक्रय किया गया। इसी प्रकार केंद्र मुसाफिरखाना पर किसान शिव बहादुर सिंह ग्राम हरदोइया गौरीगंज के द्वारा 15.50 कुंतल, जायज मंडी प्रथम पर किसान अखिलेश कुमार ग्राम सभा बघेल के द्वारा 27.50 कुंतल, जायज मंडी द्वितीय पर किसान रामखेलावन ग्राम मवई आलमपुर के द्वारा 25 कुंतल, जायज केंद्र तृतीय पर किसान विकास चैरसिया ग्राम ब्राह्मनी के द्वारा 40 कुंतल, किसान गजेंद्र सिंह ग्राम बाहापुर के द्वारा 20 कुंतल एवं किसान सतीश कुमार बसंतपुर सेमरौता के द्वारा 20 कुंतल गेहूं विक्रय किया गया। उक्त केंद्रों पर किसानों को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर खरीद प्रारंभ की गई।  उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 82 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं जिसमें से  07 क्रय केंद्रों पर आज से खरीद प्रारंभ हो गई है शेष 75 केंद्रों पर गेंहू खरीद किसानों के आवक के अनुसार शीघ्र ही प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का लाभ प्राप्त हो इसके लिए जायज मंडी में बड़े स्टाक होल्डर/ट्रेडर्स/प्रोसेसर्स व अन्य के साथ बैठक की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |