Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः चला चेकिंग अभियान, 75 का हुआ चालानः ई-रिक्शा चालक सावधानः लाइसेंस परमिट न होने पर कार्यवाही तय


अमेठी। सवारी बैठा कर सड़क पर दौड़ रहे ई- रिक्शा चालकों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने निर्देश जारी किया है। जिसके तहत बिना परमिट लाइसेंस के सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे। 15 दिवसीय अभियान के पहले दिन 15 वाहनों का चालान किया गया है। शासन ने ई- रिक्शा चालकों के खिलाफ 15 दिवसीय चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया है। जिसके तहत पहले दिन मंगलवार को यातायात प्रभारी शोभनाथ व पब्लिक ट्रांसपोर्ट अधिकारी शोभनाथ त्रिपाठी ने सिपाही सुरेश मिश्र के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज के मुसाफिरखाना तिराहे पर  ई-रिक्शा चालकों को रोककर उनका लाइसेंस व परमिट चेक किया। 75 चालकों के पास कागजात न होने पर चालान काटने की कार्रवाई की। उप संभागीय परिवहन विभाग के पब्लिक ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने ई- रिक्शा चालकों को जागरूक करते हुए अपने ई-रिक्शा वाहन में कामर्शियल नंबर प्लेट लगवाने के साथ लाइसेंस व परमिट के बगैर सड़क पर सवारी भरकर वाहन न चलाने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। दोषी मिलने वाले रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर दौड़ रहे सभी रिक्शा चालकों को क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की चेतावनी के साथ वाहन का बीमा आदि सभी जरूरी अभिलेख पूरा करने के बाद ही सड़क पर सवारी लेकर चलने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जो लोग नियम का पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |