Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य को मिला सम्मान


अमेठी। जनपद के विकास खंड भादर के अंतर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय साँगापुर में प्रधानाचार्य सुभाष सिंह एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी ने अंग वस्त्र भेंट किया । खलीक अहमद प्र०अ० कम्पोजिट विद्यालय साँगापुर दिनाक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के पश्चात् मंगलवार को विद्यालय में सेवा निवृत्त शिक्षक खलीक अहमद का भावपूर्ण विदाई करने के उपरांत ब्लॉक के सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक सुभाष सिह (व्यायाम शिक्षक) ने ई० प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम स्कूल चलो अभियान मे संलग्न हुए। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अजय कुमार सहित समस्त शिक्षकगण होलिस्टिक कार्य युद्धस्तर पर संपादित कर रहे हैं। बच्चों का प्रगति पत्र वितरण , रिमेंडियल कक्षाएं (उपचारात्मक शिक्षण) , भोजन नियमित रूप से एवं मीनू के अनुसार बनाने के लिए रसोइयों को निर्देशित किया। बच्चों को खेलने के लिए खेल सामग्री का मौजूद है। विद्यालय में व्यायाम नियमित रूप से कराया जाता है। विद्यालय का संचालन टाइम एवं मोशन के अन्तर्गत किया जा रहा है। पेय-जल की व्यवस्था है किन्तु रिबोर की आवश्यकता है जिससे पानी टंकी में बराबर आपूर्ति हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |