प्रतापगढः सात दिवसीय भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
April 02, 2025
कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र में रैयापुर के शीतलपुर मिश्रना में सात दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में निकाली गई भव्य कलश यात्रा। जिसके बाद देर शाम कथा का आयोजन किया गया। बुधवार को रैयापुर के शीतलपुर में इन्द्रनारायण तिवारी के यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा का शुभारंभ इन्द्रनारायण के आवास से गांव में गुजरते हुए बरम बाबा मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में होते हुए संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान दर्जनों महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर अपने सर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक विनीत तिवारी ने बताया कि वृंदावन धाम स्थित के आचार्य कथावाचक श्री आदित्य कृष्ण महाराज द्वारा पंडाल के मंडप में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जा रहा है कथा का समापन गुरुवार को किया जाएगा। और शुक्रवार को भंडारे के प्रसाद के साथ समापन होगा कथा का श्रवण प्रतिदिन शाम 3रू00 बजे से 7रू00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने के लिए क्षेत्र के अनेकों गांव से श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा के अवसर पर राम नारायण,श्याम नारायण,नवनीत त्रिपाठी,मनीष अनिकेत गोलू दादा, अमित,अर्पित आदि भक्तगण शामिल रहे।
