प्रतापगढः ईट से आरोपियों ने पीड़ित पर किया जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
April 02, 2025
प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की सांगीपुर पुलिस ने घर मे घुसकर जानलेवा हमला को लेकर तीन आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। कोटवा शुकुलपुर निवासी पंकज मिश्र की पत्नी रेखा मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पहली अप्रैल को दिन मे ढाई बजे वह अपनी सास के साथ घर पर मौजूद थी। उसका पति जरूरी काम से लालगंज तहसील गया था। इसी बीच विपक्षी तीरथ नाथ पुत्र माताफेर व अविनाश पुत्र तीरथनाथ आये और जमीन की नाप करने लगे। पीडिता ने जब आरोपियो से नाप के सम्बन्ध मे जानकारी मांगी तो यह लोग गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच पीडिता का पति भी मौके पर आ गया। तभी तीरथ के पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा ने उसके पति पंकज पर घात लगाकर जानलेवा हमला करते हुए ईट से उसके सिर पर गंभीर वार कर दिया। हमले मे पीडिता व उसके पति को गंभीर चोटें आ गयीं। जान बचाने को पीड़िता घर में घुसी तो आरोपियो ने घर में घुसकर पीडिता व उसके पति तथा सास के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर गांव के लोग दौडे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। सांगीपुर पुलिस ने चुटहिलों का देर रात सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने तीरथनाथ समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरेआम दिनदहाडे गांव में आरोपियो द्वारा ईट पत्थर व लाठी डंडे से जानलेवा हमले को लेकर गांव में काफी देर तक भय व दहशत का माहौल देखा गया। वहीं घटना को लेकर लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने सांगीपुर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फटकार भी लगायी है।
.jpg)