Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च  थाना से शुरू होकर  अंबेडकर तिराहे होते हुए जैनम गंज महोना, किशनी गांव तक पहुंचा। इस दौरान मुस्लिम बस्तियों में सन्नाटा रहा। अधिकांश गलियां सूनी नजर आईं। लोग पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदल रहे थे। इससे पहले थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ संपर्क करके उन्होंने वक्फ बिल में प्रस्तावित संशोधनों के फायदों की जानकारी दी और शांति बनाए रखने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |