- भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा पत्र
- एडीओ पर कार्यालय छोड़कर गांव में समय बिताने का आरोप
दरियाबाद/बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक को पत्र सौंपकर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) अनिल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीओ अनिल सिंह कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और अधिकतर समय विकासखंड के अंतर्गत एक विशेष गांव में गुजारते हैं।पत्र में सवाल उठाया गया है कि ष्क्या उस गांव में खंड विकास कार्यालय का कोई अन्य केंद्र स्थापित है, जहां ये अधिकारी दिनभर रहते हैं?ष् शुक्ला ने इस मामले की जांच कर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि धरने के दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी की होगी।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बताते चले संगठन बीते दिनों विकास कार्यों में अनियमितताओं और लंबित मांगों को लेकर धरना और भूख हड़ताल पर बैठा है, जिससे क्षेत्रीय प्रशासन पर दबाव लगातार बना हुआ है।