Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जमखनवां गांव में दबंगों ने दो भाइयों समेत महिला को पीटा,घर में घुसकर मारा बांकाः युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट नहीं दीं, तो हुआ विवाद, युवक घायल


लखनऊ।लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रविवार रात एक साधारण विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बता दें कि इटौंजा थाना क्षेत्र के जमखनवा गांव के अंकित उनके चचेरे भाई कौशल करौंदी गांव से शराब पीकर लौट रहे थे। तभी रात साढ़े आठ बजे के करीब गांव के बाबूलाल और उनके बेटे सुशील ने उनसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट मांगी। वहीं अंकित के मुताबिक ने मोटरसाइकिल पर पहले से ही तीन लोग सवार थे,इसलिए उन्होंने मना कर दिया, लेकिन इस बात से नाराज होकर बाबूलाल और सुशील ने अंकित के घर पहुंचकर उन पर हमला कर दिया,दोनों भाइयों की पिटाई कर दी गई। वहीं जब अंकित की भाभी काजल ने बीच-बचाव की कोशिश की,तो आरोपियों ने उन पर भी हाथ उठाया,घटना की सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई। वहीं सोमवार दोपहर को अंकित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर इटौंजा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इटौंजा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |