अमेठीः राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में पीटीएम संपन्न
April 01, 2025
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण संपन्न हुआ। अभिभावक वार्षिक प्रगति रिपोर्ट देखकर प्रफुल्लित दिखे। अभिभावकों ने कक्षाध्यापक एवं प्रधानाचार्य से बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा- परिचर्चा की। साथ ही अभिभावकों को सूचित किया गया कि नया शैक्षिक -सत्र 5 अप्रैल से शुरू होगा। प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने बच्चों को परीक्षा फल की शुभकामनाएं दी तथा आगे की कक्षा में प्रवेश की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की शैक्षिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावक का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। दोनों मिलकर बच्चे का उत्कृष्ट भविष्य बना सकते हैं।
