Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ई-रिक्शा चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाया आरोप


अमेठी। मंगलवार को शहर के सुल्तानपुर मार्ग पर चलने वाले ई रिक्शा चालको ने नगर पंचायत की ओर से अधिक पैसे की वसूली करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया है। मंगलवार सुबह ई रिक्शा चालक डॉ आंबेडकर तिराहे पर एकत्रित हुए चालको का आरोप है कि उनसे पहले प्रतिदिन बीस रुपये की वसूली की जाती थी मंगलवार सुबह वसूली करने वाला व्यक्ति तीस रुपये मांगने लगा जिसके बाद सभी चालक नाराज होकर जूनियर हाई स्कूल गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे जिससे कई घंटे तक रिक्शा चालकों ने आवागमन बंद कर दिया चालको का आरोप है कि वह लोग दिनभर मेहनत करके किसी तरह पैसा कमाते है बीस रुपये से अधिक देने में हम लोग अक्षम है । अब हमसे तीस रुपये मांगा जा रहा है चालको का आरोप है कि पैसा नही देने पर अभद्रता की जाती है सूचना पर वसूली करने वाले ठेकेदार मौके पर आये उन्होंने कहा कि रेट बढ़ा है आप लोगो को पहले बीस रुपये की रसीद दी जाती थी अब तीस रुपये की रसीद मिलेगी ठेकेदार से बातचीत करने के बाद भी ई रिक्शा चालक नये रेट को देने में राजी नही हुये चालको ने कहा कि अगर बुधवार तक हमारी मांग पर विचार नही हुआ तो आंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा । चालको का आरोप है कि जनपद की अन्य नगर पंचायत में बीस रुपये की वसूली हो रही है अमेठी में ही नये रेट को बताकर वसूली की जा रही है अधिशाषी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि शुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है रिक्शा टेंपो सहित अन्य वाहनों के शुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है चालकों को समझाया गया है ठेकेदार निर्धारित रेट से पैसा ले रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |