बलियाः कलेक्ट्रेट में आईसीएस जे-निगम की मूर्ति की मांगः एसजेआर फिल्म के सदस्यों ने डीएम को सौंपा पत्र
April 21, 2025
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर में 1923 बैच के आईसीएस अधिकारी जगदीश्वर निगम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर एसजेआर फिल्म के सदस्यों ने सोमवार की दोपहर एक बजे जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है। सदस्यों ने बताया कि 7 अप्रैल को बलिया के टाउन हॉल में जगदीश्वर निगम की जयंती मनाई गई थी। इसी के बाद यह प्रस्ताव सामने आया। कलेक्ट्रेट परिसर को प्रतिमा स्थापना के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां 19 अगस्त 1942 को पहली बार भारतीय चरखा झंडा फहराया गया था। उन्होंने कहा कि यह चित्र प्रतिमा स्थापना की दिशा में पहला कदम है। 21 अप्रैल को सिविल सेवक दिवस के अवसर पर सदस्यों ने डीएम को जे निगम का एक चित्र भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह चित्र प्रतिमा स्थापना की दिशा में पहला कदम है। साथ ही सदस्यों ने बताया कि वे जे निगम के जीवन और योगदान पर एक फीचर फिल्म बनाने की भी योजना बना रहे हैं।