Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः मांगें न माने जाने पर किसान संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठेः विकासखंड परिसर के पास जारी धरना, मजदूर की आंशिक मजदूरी भुगतान के बाद भी नहीं माने कार्यकर्ता


दरियाबाद/बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मांगों के निराकरण न होने से नाराज होकर मंगलवार को विकासखंड परिसर के बगल में भूख हड़ताल पर बैठ गए। संगठन ने पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं की जानकारी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन का रुख अपनाया।

भूख हड़ताल की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि संगठन ने 29 मार्च को खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक को ग्राम पंचायतों से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। लेकिन निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।भूख हड़ताल पर बैठे अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, रंजीत यादव, दयाशंकर चैहान, धर्मदास समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस दौरान लालपुर गुमान गांव में बोरिंग कार्य करने वाले मजदूर की बकाया मजदूरी का मामला भी उठा। मजदूर की 17500 रूपये में से 10000 रूपये की आंशिक राशि देकर धरना खत्म करने का प्रयास किया गया, लेकिन संगठन के पदाधिकारी सभी मांगों के पूर्ण समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़े रहे।धरना स्थल पर लगातार ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बनी रही, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |