Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में अतिरिक्त कक्षा का लोकार्पण एवं स्कूल चलोरैली का आयोजन


बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर, वार्ड मखदुमपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में निर्मित अतिरिक्त कक्षा का लोकार्पण एवं ष्स्कूल चलो अभियान रैलीष् का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने कक्षा का लोकार्पण कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष कुमार देव पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्रशेखर यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सभासद पद्मावती ने की। उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नवीन नामांकित कक्षा एक के बच्चों का तिलक व चंदन लगाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही कक्षा चार एवं पांच के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र एवं उनके अभिभावकों को माल्यार्पण कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष आरती यादव एवं प्रधानाध्यापिका नीलम पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त शिक्षिका उरूज फातिमा, शैल श्रीवास्तव, संकुल प्रभारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, फिरोज अजहर, सुषमा यादव सहित अनेक गणमान्य अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल विद्यालय की प्रगति का प्रतीक बना, बल्कि अभिभावकों एवं बच्चों में शिक्षा के प्रति नवचेतना का संचार भी किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |