सैफनीः हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
April 12, 2025
सैफनी। देशभर में शनिवार को हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस कड़ी में सैफनी नगर में भी श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है। राजधानी के मशहूर और प्राचीन हनुमान मंदिरों से शोभायात्रा निकाली जा रही है, हजारों की संख्या में हिन्दू श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।इसी कड़ी में रामपुर जिले के सैफनी नगर में जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले सुंदरकांड का पाठ किया और शनिवार को शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि शोभायात्रा पूरे सैफनी नगर में घूमी।क्षेत्रवासियों का खूब समर्थन मिल। यात्रा के दौरान शोभा यात्रा पर पुष्प की वर्षा की जा रही थी।इस यात्रा में शामिल एक अन्य ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के परम भक्त अंजनी पुत्र महावीर का आज जन्मोत्सव है। जिसको लेकर लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया था।शोभायात्रा माता चैराहे वाली से शुरू होकर माता बेला भवानी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।इस दौरान हनुमान जी को भोग लगाया गया।इस दौरान महंत शिवम कुमार श्री माली,महेश चंद्र श्री माली,राजीव पांडे, अरविन्द मौर्य,किशनू कश्यप, विशाल वाल्मीकि, अमित शर्मा,डॉ किरपाल सिंह , डॉ चन्द्रपाल सिंह, उमेश माली आदि भक्तगण मौजूद रहे।वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सैफनी थाना अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।