प्रतापगढः शुरू हुआ सदस्यता अभियान, बढ़ी चुनावी सरगर्मी
April 02, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बुधवार से सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई। सदस्यता अभियान की शुरूआत को लेकर चुनाव समिति के कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए अधिवक्ताओ ने चुनावी गहमागहमी का माहौल देखा गया। पन्द्रह सदस्यीय चुनाव समिति के द्वारा अधिकृत वरिष्ठ अधिवक्ता शिवाकांत उपाध्याय व अधिवक्ता कमलेश तिवारी ने आवेदन पत्र प्राप्त किये। समिति द्वारा वर्ष 2023 के नवीन सदस्यता के साथ छूटे आवेदनों को भी शामिल किये जाने की कवायद शुरू हुई है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद चुनाव समिति सूची का सत्यापन करेगी। वही सदस्यता अभियान की शुरूआत में संभावित उम्मीदवारो को भी तहसील एवं दीवानी परिसर में अपनी दावेदारी को लेकर रणनीतिक चर्चा में देखा गया।
.jpg)